रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
नई दिल्ली, 24 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ इसकी सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में एक प्रश्न के उत्तर में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैन्युल मैक्रों ने एआई शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण भेजा है। प्रधानमंत्री ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। सम्मेलन के विषय में और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के विषय में समय आने पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है फ्रांस 10 एवं 11 फरवरी को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसमें राष्ट्राध्यक्षों, सरकार के प्रमुखों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं, छोटी और बड़ी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों और नागरिक समाज के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
