होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता
Spread the loveनई दिल्ली- पश्चिम एशिया में पिछले...
Spread the loveनई दिल्ली- पश्चिम एशिया में पिछले...
Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत...
Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं...
धमतरी, 22 जनवरी । शिशु संरक्षण माह का द्वितीय चरण आज बुधवार से शुरू हो गया, जो आगामी 21 फरवरी तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. यूएल कौशिक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. प्रिया कंवर के द्वारा सिविल अस्पताल कुरुद में बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाकर शिशु संरक्षण माह आरंभ किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. जेपी दीवान ने आज बताया कि शिशु संरक्षण माह कुल 10 सत्रों में मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र अथवा स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे के बीच आयोजित होगी। इसका उद्देश्य बच्चों में होने वाले आंख से संबंधित रोग मोतियाबिन्द, रंतौधी, बिटाट स्पाट एवं खून की कमी को दूर करना है। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित गतिविधियां में विटामिन ए सिरप नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों को छह माह के अंतराल में पिलाया जाता है। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप, बच्चों में पोषण के स्तर की जांच के लिए वजन लेकर पोषण आहार के विषय में पालक को जानकारी दी जाती है। जिले में विटामिन ए के हितग्राही बच्चे 75 हजार 882 एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही बच्चे की संख्या 80 हजार 345 है।
