पुष्पा 2 के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी के बीच पत्नी थबिथा बंदरेड्डी संग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने पहुंचे सुकुमार।
Spread the loveनेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू...
Spread the loveनेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू...
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल...
Spread the loveमुंबई, ज़ी म्यूज़िक द्वारा प्रेज़ेंटेड, ‘भाभी...
बोकारो, 22 जनवरी । जिले के बेरमो में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुठभेड़ बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट में हुई है।
बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट के बंशी एवं जरवा के जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों की प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के साथ बुधवार अहले सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला एवं एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली मंगलवार को चंद्रपुरा से पकड़े गए 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली रणविजय महतो की पत्नी बतायी जा रही है।
बोकारो एसपी को सूचना मिली थी कि रणविजय महतो की गिरफ्तारी के बाद छह नक्सलियों का सशस्त्र दस्ता ऊपरघाट के जरवा एवं बंशी के जंगल में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर के जवानों के साथ बोकारो एसपी ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने उनको निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और देखते ही देखते दोनों ओर जमकर गोलीबारी शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन की कमान बोकारो एसपी स्वयं संभाल रहे हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
