Weather Alert: यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा
Spread the loveनई दिल्लीदेश में एक बार फिर...
Spread the loveनई दिल्लीदेश में एक बार फिर...
Spread the loveनई दिल्ली – Meta भारत में...
Spread the loveनई दिल्ली- अगर आप बैंक में...
रायपुर, 18 जनवरी । राजधानी रायपुर के कमल विहार में चार दिन पहले मिली युवती की अर्द्धनग्न लाश के मामले में अब तक पुलिस के आरोपिताें तक नहीं पहुंच पाने पर कांग्रेस पार्टी शनिवार को परिजनों के साथ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के गेट के सामने युवती की फोटो हाथों में लेकर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस दौरान कहा कि अगर उस बेटी को न्याय नहीं मिला तो आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस गृह मंत्री के घर का घेराव करेगी। जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम यह लड़ाई लड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार सेक्टर-1 इलाके में चार दिन पहले एक युवती की अर्द्धनग्न लाश मिली थी। स्थिति को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने जांच दौरान माना था कि युवती की हत्या कहीं और कर गुमराह करने की नियत से उसे कमल विहार में फेंका गया है।
