विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
रांची, 16 जनवरी। झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव नारायण साहू की पुण्यतिथि पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन पांच फरवरी की सुबह सात बजे अरगौड़ा चौक पर किया जाएगा। झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद साहू और चंदन साहू ने संयुक्त रूप से गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 18 साल के युवक और युवती के लिए 10 किलोमीटर, जूनियर ब्वॉय और जूनियर गर्ल्स (12-17 वर्ष) के लिए पांच किलोमीटर, 30 साल से 55 साल तक व्यक्तियों के लिए तीन किलोमीटर की कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार 3000 हजार और तृतीय पुरस्कार 2000 रुपये रखा गया है। चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर आने प्रतिभागियों को एक हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 50 रुपये निर्धारित है। सभी का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
