‘PDA में ‘डी’ का मतलब दूर से प्रणाम’, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
Spread the lovePDA में ‘डी’ का मतलब दूर...
Spread the lovePDA में ‘डी’ का मतलब दूर...
Spread the love मेष – व्यापार व व्यवसाय...
Spread the loveयोगी सरकार में संस्कृति और युवा...
नई दिल्ली, 15 जनवरी । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज गुजरात के वडनगर में पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय, प्रेरणा कॉम्प्लेक्स एवं वडनगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विरासत परिसर विकास योजना, शहरी सड़क विकास और सौन्दर्यकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा पर एक फिल्म का भी शुभारंभ करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार 12,500 वर्गमीटर क्षेत्र में कुल 298 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से तैयार पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय वडनगर के 2500 वर्ष से अधिक पुराने समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और निरंतर मानव निवास के क्रम को उत्खनन किए गए पुरातात्विक प्रमाणों के माध्यम से दर्शाया गया है। यह भारत में विकसित अपनी तरह का पहला ऐसा संग्रहालय है, जहां आगंतुकों को पुरातात्विक स्थल का अनुभव होगा।
इस संग्रहालय में मिट्टी के बर्तनों, शंख निर्माण (उत्पाद और कच्चा माल), सिक्के, आभूषण, हथियार और औजार, मूर्तियां, खेल सामग्री तथा जैविक सामग्री जैसे खाद्यान्न, डीएनए और कंकाल अवशेषों से संबंधित लगभग 5,000 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। नौ विषयगत दीर्घाओं वाले इस संग्रहालय में 4,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैला उत्खनन स्थल है जहां 16-18 मीटर की गहराई तक पुरातात्विक अवशेष देखने को मिलते हैं। इस उत्खनन स्थल पर एक अनुभवात्मक वॉक-वे शेड, आने वाले लोगों को उत्खनन से प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों का प्रदर्शन कराएगा।
वडनगर देश के प्राचीन जीवंत धरोहर शहरों में से एक है। वडनगर को अनर्तपुर, आनंदपुर, चमत्कारपुर, स्कंदपुर और नागरका जैसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। वडनगर अपनी अद्वितीय वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें कीर्तितोरण, हाटकेश्वर महादेव मंदिर और शर्मिष्ठा झील का विशेष स्थान है। वडनगर प्रमुख व्यापारिक मार्ग पर स्थित होने के कारण हिंदू, बौद्ध, जैन और इस्लाम धर्मों के संगम का एक जीवंत केंद्र रहा है।
केन्द्रीय गृहमंत्री महेसाणा जिले के वडनगर में कुल 34,235 वर्गमीटर क्षेत्र में 33.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित और विकसित तालुका स्तर के खेल परिसर का भी उद्घान करेंगे। यह अत्याधुनिक खेल परिसर राज्य सरकार की खेल अधोसंरचना को बढावा देने और तालुका स्तर पर एथलीटों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो जमीनी स्तर पर खेलों के विकास में सहायक होगा। इस खेल परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, एस्ट्रो-टर्फ, फुटबॉल मैदान सहित मिट्टी में खेले जाने वाले खेलों जैसे कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो के लिए कोर्ट का निर्माण किया गया है। इसके साथ-साथ, यहां बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, जूडो और जिम के लिए एक मल्टीपर्पज़ इंडोर हॉल भी बनाया गया है। इस खेल परिसर के कैंपस में 200 बेडस वाला छात्रावास भी तैयार किया गया है, जिसमें लड़कों के लिए 100 और लड़कियों के लिए 100 बेड्स की व्यवस्था की गई है।
