Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मुहर, यहां देखें कैबिनेट के अहम फैसले
Spread the loveCG Cabinet Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु...
Spread the loveCG Cabinet Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveउप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं...
रायपुर / तिल्दा नेवरा, 15 जनवरी । रायपुर जिला के तिल्दा नेवरा में आज बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहाँ जेबी स्कूल की बस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की माैत हाे गई , वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गिड़लानी पेट्रोल पंप के पास खरोरा- तिल्दा मार्ग पर हुआ। पुलिस के मुताबिक स्कूल बस बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आ रही थी। इसी दाैरान गिड़लानी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल को स्कूली बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद, पुलिस ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव की पहचान ईश्वर साहू निवासी ग्राम खपरी कला के रूप में हुई है। जबकि दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस हादसे की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
