नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला इंसाफ
Spread the loveमेरठ। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ...
Spread the loveमेरठ। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ...
Spread the loveरायपुर। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं...
Spread the loveरायपुर । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककलाओं...
भाेपाल, 14 जनवरी । जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज का आज जन्म दिन है। उनका जन्म 14 जनवरी, 1950 को जौनपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। रामभद्राचार्य को देश-दुनिया में भारतीय हिंदू आध्यात्मिक नेता के तौर पर जाता जाता है। रामभद्राचार्य जी ने ही संत तुलसीदास के नाम पर चित्रकूट में एक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान तुलसी पीठ की स्थापना की।इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने जगदगुरु रामभद्राचार्य काे जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु हाेने की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में लिखा चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर, पद्म विभूषित से सम्मानित, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के जन्मदिवस पर उनके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करता हूँ।
आपकी शिक्षा और मार्गदर्शन ने समाज में एकता और मानवता के प्रयासों को बल दिया है। आपके प्रखर विचारों से समाज में सांस्कृतिक नवचेतना का संचार हुआ है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
