जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड स्थित मठ लोहियार निवासी मजदूर कृष्णा सहनी के है दोनो बच्चे-उत्तराखंड से लौटने के बाद भाई बहन का ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत,माँ ने बांटी लड्डु
पूर्वी चंपारण,13 जनवरी ।हरिद्धार उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड स्थित मठ लोहियार के दो सगे भाई बहनों ने दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। दोनो बच्चो के घर आने पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है।
उनके घर बधाई देने वालो का तांता लगा है।उत्तराखंड से स्वर्ण पदक हासिल कर अपने गांव पहुंचे सुजीत कुमार व पिंकी कुमारी को ग्रामीणो ने फूलमाला से सम्मानित किया। मालूम हो कि जिले से उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के हरिद्वार में 11 छात्र व छात्राएं पूर्वी चंपारण थांगता मार्शल आर्ट संघ के महासचिव अशफाक अहमद के नेतृत्व में शामिल हुए थे। जिसमें जिले को दो गोल्ड पदक मिला।
दोनों गोल्ड मेडल मठ लोहियार के रहने वाले मजदूर कृष्णा सहनी व अनीता देवी के पुत्र सुजीत व पुत्री पिंकी ने अपने काबिलियत के बदौलत हासिल किया है। वर्ग चार में पढ़ने वाली पिंकी कुमारी -37 केजी वेट कैटेगरी अंडर 14 में स्टाइल 2 फूनाबा अनिसुब स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं उसके बड़े भाई वर्ग 5 में पढ़ने वाले सुजीत कुमार -37 केजी वेट कैटेगरी अंडर 14 में स्टाइल 2 फुनाबा अनिशुबा स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पिंकी आईएएस बनने का सपना संजोए रखी है। जबकि उसका भाई सुजीत आईआईटी कंप्लीट करने का हौसला रखा है। उसकी मां अनीता देवी पूरे गांव में अपने पुत्र पुत्री के उपलब्धि पर लड्डू बांट रही है। वे कहती है कि मेरे दोनों अनमोल रत्न एक दिन मेरे बस्ती के अंधेरे में उजाला लाएंगे।
