नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
रांची, 12 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि महान युगद्रष्टा और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें सादर नमन। साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने युग प्रवर्तक, हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान को दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाले, आध्यात्मिक गुरू और युवाओं से प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कोटिशः प्रणाम किया है। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी सोशल मीडिया पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं महान विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश तथा समाज की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
