उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
बीजापुर/रायपुर, 12 जनवरी । बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बन्देपारा, कोरणजेड के जंगलों में रविवार सुबह से माओवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी है। रुक-रुककर हो रही फायरिंग में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने मुठेभेड़ की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया है कि जिले से डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल के संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान मद्देड़ थाना क्षेत्र के बन्देपारा, कोरणजेड के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुबह से चल रही मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं। सर्चिंग अभियान के समाप्त होने के बाद घटना में मारे गए नक्सलियों की वास्तविक संख्या का पता चलेगा।
