राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और...
Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर...
जगदलपुर, 12 जनवरी । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आसना में बीती रात एक युवक सुधीर कश्यप ने अपने घर के पास स्थित पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज रविवार सुबह परिजनाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिह ने बताया कि आसना निवासी सुधीर कश्यप उम्र 26 वर्ष रोजाना की तरह अपने काम में गया हुआ था, जहां से शाम को वापस अपने घर आने के बाद परिजनों के साथ खाना खाकर सोने के लिए चला गया। सुबह परिजनों ने उसे पेड़ से लटका हुआ देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है।
