छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveमुंबई/गोवा।Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड से...
Spread the love – निवेश अवसरों को उद्योगों...
भोपाल, 11 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाने के लिए ‘‘संविधान गौरव अभियान’’ चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ आज (शनिवार को) होने जा रहा है, जो कि आगामी 25 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि संविधान गौरव अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का प्रचार किया जायेगा और संविधान शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जायेगी। अभियान के तहत 11 से 25 जनवरी तक अनुसूचित जाति, बुद्धिजीवी, महिला और युवा वर्ग, हॉस्टल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से विशेष संपर्क कर संविधान की प्रतियों का वितरण एवं जनसभाओं का आयोजन किया जायेगा। अभियान के तहत भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। अभियान के समापन के दिन 25 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वर्ष भर होंगे कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि 9 जनवरी 1900 को भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरूद्ध युद्ध प्रारंभ किया था। उनके शौर्य को याद करते हुए वर्ष भर अभियान चलाया जाएगा। जनसभा के माध्यम से प्रदेश में अभियान प्रारंभ किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।
जनवरी में भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजाति क्रांतिकारियों के गौरव को जनसभा के माध्यम से जनता को बताने के साथ फरवरी एवं मार्च में अनुसूचित जनजाति द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को बताया जायेगा। मार्च और अप्रैल में आदिकला महोत्सव व बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। मई एवं जून में समाजपति सम्मेलन, जुलाई से अक्टूबर के मध्य खेल प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता और 1 से 15 नवंबर तक भगवान बिरसा मुंडा गौरव यात्रा निकाली जायेगी।
