Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026:...
Spread the loveToady Rashifal 8 October 2026: 8...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
रांची, 11 जनवरी । पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से आज मिलकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही चाची रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। बाबा बैद्यनाथ से दोनों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की। दोनों को जोड़ी शिव-पार्वती की तरह अखंड बनी रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शिबू सोरेन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुआ कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। मरांग बुरू से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
