Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
बीजापुर, 11 जनवरी । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना क्षेत्र के महादेव घाट कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ 196 वाहिनी का एक जवान राकेश कुलूर आज शनिवार सुबह नक्सलियों के प्रेसर आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गए। जवान के पैर व आंख में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में उपचार के बाद रायपुर रिफर करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को नारायणपुर जिले में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।
बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सीआरपीएफ 196 वाहिनी महादेव घाट से सीआरपीएफ का बल सर्चिंग अभियान पर निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों के लगाए गये प्रेशर आईईडी पर जवान का पैर पड़ने से विस्फोट हो गया। राकेश कुलूर झारखंड के गुमला जिले के रानाडीह थाना क्षेत्र के कब्जा गांव का रहने वाला है।
