मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
नई दिल्ली, 10 जनवरी । भारत ने तूफान राफेल से प्रभावित क्यूबा को शुक्रवार को मानवीय सहायता भेजी। सहायता की पहली खेप में एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक, ओआरएस समेत आवश्यक दवाएं शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विश्वबंधु भारत, भारत ने क्यूबा के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजी है। तूफान राफेल के बाद एंटीबायोटिक्स, एंटी-पायरेटिक्स, दर्द निवारक, ओआरएस, मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाओं सहित आवश्यक दवाओं के रूप में एक खेप आज क्यूबा के लिए रवाना की गयी है।
राफेल तूफान ने 6 नवंबर को पश्चिमी क्यूबा के आर्टेमिसा प्रांत में दस्तक दी थी। राफ़ेल के चलते 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं। तूफान के कारण क्यूबा में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई और कई घरों को नुकसान पहुंचा।
