हम जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the love नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय...
Spread the love– मुख्यमंत्री ने हिंदू इकोनॉमिक फोरम...
गौ तस्करी और गौ मांस बिक्री पर सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, तत्काल हुई गिरफ्तारी : डिप्टी सीएम अरुण साव
सरगांव के पास स्टील फैक्ट्री में हुई दुर्भाग्यजनक घटना, सरकार का पूरा ध्यान राहत और बचाव कार्य पर : डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर 10 जनवरी । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने आज शुक्रवार काे एक बयान जारी कर कहा कि, दुनिया को पता है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण की व्यवस्था जनसंख्या के आधार पर होती है, और निकायों में जनसंख्या के आधार पर ही आरक्षण हुए हैं। कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलाकर राजनीति करते आई हैं। लोगों के बीच बेबुनियाद बातें रखना कांग्रेस की आदत रही है। उन्होंने कहा कि, आरक्षण की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार हुई है और अनुसूचित जनजाति को शहर व गांव में जनसंख्या के आधार पर ही आरक्षण मिला है।
वहीं श्री साव ने मुंगेली हादसे पर भी बयान दिया है, उन्हाेंन कहा कि मुगेली स्थित सरगांव के पास एक फैक्ट्री में दुर्भाग्यजनक घटना हुई है। जिला प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। लगातार अधिकारियों के संपर्क पर हूं। श्रमिकों के साथ मेरी पूरी संवेदना है। हमारा पूरा ध्यान बचाव कार्य पर है।
सरकार गाै तस्कराें पर करेगी कार्रवाई-
इधर शहर में गौ मांस की बिक्री पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि, गौ मांस की बिक्री पर हमने कार्रवाई की है। इस पर हमारी सरकार गंभीर है। गौ तस्करी और गौ मांस बिक्री के खिलाफ हमने पूरी तैयारी की है। रायपुर में जो एक्शन लिया है ये उसी का नतीजा है। कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सरकार आगे भी कड़ी कार्रवाई करेगी।
