एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
रामगढ़, 10 जनवरी । रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एलपीजी गैस का टैंकर पलट गया। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पूरी तरीके से जाम हो गया है। गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 का घाटी इलाका पूरी तरह जाम हो गया। एलपीजी गैस टैंकर पारादीप से काठमांडू जा रहा था।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने हाइड्रा और क्रेन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर एलपीजी गैस से भरे टैंकर को उठाने का प्रयास कर रही है।
एलपीजी गैस टैंकर से कोई गैस लीक नहीं हुई और किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई। गैस कंटेनर के चालक मो. शमशेर आलम ने बताया कि घाटी के ऊपर रुककर उसने चाय पी और फिर उसने टैंक को बाहर निकाला। घाटी में उसने देखा कि आगे एक ट्रेलर खराब हो गया है, उसने जैसे ही गाड़ी से पास लिया पीछे से रेलवे स्लैब लदे एक खुले ट्रेलर ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी और हजारीबाग की ओर भाग गया। इस टक्कर से वह अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराया और सड़क के बीचोंबीच पलट गया। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ एलपीजी गैस थी और उसे नेपाल के काठमांडू ले जाया जा रहा था।
रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घाटी क्षेत्र में एलपीजी गैस टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद क्रेन हाइड्रा और फायर ब्रिगेड को बुलाकर टैंकर को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना के कारण घाटी पूरी तरह से जाम हो गया है। किसी तरह वन वे को चालू किया जा रहा है। घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी गई है। जल्द ही गैस टैंकर को उठाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।
