यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
नई दिल्ली, 8 जनवरी । गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सभी रेलवे स्टेशनों पर 23 से 26 जनवरी तक पार्सल सेवा बंद रहेगी। समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने एक बयान में कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, आदर्श नगर दिल्ली और पटेल नगर स्टेशनों पर 23 से 26 जनवरी तक सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित) प्रतिबंधित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज व पैकिंग से मुक्त रहेंगे और नई दिल्ली क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर लीज्ड एसएलआर और वीपी (डिमांड वीपी सहित) सहित आवक और जावक दोनों पार्सल यातायात पर प्रतिबंध लगाया गया है।
उपाध्याय ने कहा कि यात्री अपने साथ डिब्बों में सामान लेकर यात्रा कर सकते हैं। सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र के सभी स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित) पर लागू है और यह दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए स्टॉपेज वाले अन्य डिवीजनों व जोनों से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी लागू है।
