रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
जगदलपुर, 8 जनवरी । जिले के बस्तर थान क्षेत्र अंर्तगत ग्राम परचनपाल कन्या आश्रम के पास चार जनवरी की दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया, जहां उपचार के दौरान आज बुधवार काे बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार परचनपाल निवासी हेमसिंग ठाकुर की 5 वर्षीय पुत्री फालवी उर्फ धानी 4 जनवरी को परचनपाल के पास सड़क किनारे खड़ी थी कि अचानक से अपने रिश्तेदार को देखकर सड़क पार करने के लिए दौड़ गई। बच्ची को सड़क पार करता देख बस्तर की ओर से जगदलपुर जा रहे ट्रक चालक ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायल बच्ची को उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दाैरान 8 जनवरी की सुबह बच्ची की मौत हो गई।
