हम जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the love नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय...
Spread the love– मुख्यमंत्री ने हिंदू इकोनॉमिक फोरम...
आईसीएसआई की एमपी स्टेट कॉन्फ्रेंस-2025 “संकल्प” में शामिल हुए
भोपाल, 4 जनवरी । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैभवशाली नेतृत्व में आज भारत में अपार संभावनाएं हैं। देश की क्षमता के सदुपयोग के लिये सही दिशा में प्रयास आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स पूरी निष्ठा के साथ देश के निर्माण में अपना योगदान दें। सभी अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि युवा शक्ति और वरिष्ठों के सतत मार्गदर्शन में भारत 2047 तक विश्वगुरु बनेगा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शनिवार काे होटल जहांनुमा पैलेस भोपाल में आईसीएसआई (इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ़ इंडिया) की एमपी स्टेट कॉन्फ्रेंस-2025 “संकल्प” में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि देश में तेज गति से विकास हो रहा है। औद्योगीकरण को गति मिली है। विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्ट-अप, कंपनियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। आज देश में प्रदेश में सकारात्मक वातावरण है। पूरा विश्व भारत को आशा की नज़रों से देख रहा है। कंपनियों का संचालन नियम अनुसार हो और वे सहजता से देश के विकास में सहभागी बनें इसके लिए कंपनी सेक्रेटरीज की भूमिका अहम है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कॉन्फ्रेंस की सफलता की शुभकामनाएं दी। महापौर भोपाल मालती राय, संचालक ऐग्पा राजेश गुप्ता, आईसीएसई के वाईस प्रेसिडेंट धनंजय शुक्ला सहित आईसीएसआई के पदाधिकारी और कंपनी सेक्रेटरीज़ उपस्थित रहे।
