सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
उत्तर बस्तर कांकेर, 04 जनवरी 2025
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के तहत पंचायतों के पदाधिकारियों जिला पंचायत के सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा 09 जनवरी को अपराह्न 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में की जाएगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच पदों के प्रवर्गवार तथा महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन और आरक्षण की कार्यवाही संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में 08 जनवरी को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। इस हेतु जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को संबंधित अनुभाग अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायतों के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।
