छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveमुंबई/गोवा।Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड से...
Spread the love – निवेश अवसरों को उद्योगों...
कोरबा, 4 जनवरी ।जिले में बेलगाम दौड़ रही गाड़ियां सड़क हादसे का शिकार हो गईं। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पहली घटना जो कल रात बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी के पास घटी, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति और 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड, दोनों एसईसीएल कर्मियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो घायल बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति में से श्याम लाल की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस वाहन में फंसे शव को निकालने में जुटी है।
दूसरी घटना आज सुबह रिसदी रजगामार मुख्य मार्ग पर घटी, जिसमें तेज रफ्तार ओला स्कूटी ट्रेक्टर से जा टकराई।स्कूटी में 4 लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक और तीन युवतियों में से से एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। घायलों को 108 की मदद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी गई है.
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर सावधानी से चलें और यातायात नियमों का पालन करें।
