सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
कोरबा, 03 जनवरी । छत्तीसगढ़ में दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने विधायक प्रतिनिधि को भी नहीं छोड़ा। कोरबा के दादर गांव में दबंगों ने भाजपा विधायक और मंत्री लखनलाल के प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल के साथ मारपीट की है। मामला मानिकपुर पुलिस चौकी का है।
बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर हंगामा शुरू हुआ था। इसी बीच दबंग ने मंत्री लखनलाल देवांगन के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल को सरेआम तमाचा जड़ दिया। इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के दादर गांव में दबंगों ने सरेआम विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल से साथ मारपीट की। एक दबंग ने गाली-गलौच करते हुए राजेंद्र को झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया। वहीं एक महिला ने लकड़ी से राजेंद्र को मारा। घटना के बाद पीड़ित विधायक प्रतिनिधि ने आज मानिकपुर चौकी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मंत्री लखनलाल देवांगन से भी मामले की शिकायत की गई है।
