ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से एक...
श्रीनगर, 02 जनवरी । जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी रहने के बीच गुरुवार को कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के गुजरने के कारण और अधिक बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। ताजा बर्फबारी, शून्य से नीचे के तापमान और मैदानी, ऊंचे इलाकों पर बर्फीली स्थिति को देखते हुए पर्यटकों, यात्रियों, ट्रांसपोर्टरों को सलाह दी गई है कि वह प्रशासन व यातायात सलाह का पालन करें।
मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है कि 3 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। 4-6 जनवरी को मध्यम से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बर्फबारी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। 4 जनवरी की रात से 5 जनवरी की देर रात तक अधिकतम गतिविधि होगी। 6 जनवरी को दोपहर से सुधार होगा। मौसम विभाग ने 7-10 जनवरी तक आमतौर पर शुष्क मौसम के साथ ही बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। ताजा बर्फबारी, शून्य से नीचे के तापमान और मैदानी, ऊंचे इलाकों पर बर्फीली स्थिति को देखते हुए पर्यटकों, यात्रियों, ट्रांसपोर्टरों को सलाह दी गई है कि वह प्रशासन व यातायात सलाह का पालन करें।
विभाग ने 4 से 6 जनवरी के दौरान ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसी बीच गुरुवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से नीचे 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर में 9 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 2.9 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 40 दिनों तक चलने वाली भीषण सर्दी की अवधि ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत 21 दिसंबर से हुई थी, जो 30 जनवरी को समाप्त होगी। इस दाैरान बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर ठंड से बचने के लिए चेतावनी दी गई है।————————————————-
