बदलती जीवनशैली से बढ़ रहीं हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं
Spread the love इंदौर ऑर्थोपेडिक सिम्पोजियम 2026 में...
रायपुर, 27 दिसंबर । नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा है कि नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा। उन्होंने जानकारी दी है कि 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। बोर्ड परीक्षा मार्च में शुरू हो रही है। निश्चित रूप से परीक्षाओं से पहले हम चुनाव करा लेंगे, ऐसी हमें पूरी उम्मीद है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए आज नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि ईवीएम मशीन की तैयारी में समय लग रहा था। जिसके मद्देनजर बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार तैयारी कर रही है, नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है ।
मंत्री अरुण साव ने बताया कि जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया समाप्त होगी, चुनाव आयोग को उसको सूचना भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि हमने नई व्यवस्था की है।कई नियमों में परिवर्तन किया गया है, कानून में परिवर्तन कर हमने व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि हर तीन महीने में मतदाता सूची बनाने का निर्णय लिया है, जिससे छूटे हुए नाम को जोड़ा जा सके।
