नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
रायपुर 27 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीद की जा रही है। वहीं धान खरीद व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीद का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 74.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
धान खरीद के एवज में 15.35 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 16 हजार 785 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। धान खरीद का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीद के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 46.24 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 21.58 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीद अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 26 दिसम्बर को 56,048 किसानों से 2.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की गई है। इसके लिए 90 हजार 672 से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 90 हजार 054 टोकन जारी किए गए हैं।
