गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
Spread the loveछत्तीसगढ़।: आज रविवार, 8 नवंबर को...
दंतेवाड़ा, 26 दिसंबर । जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बारसूर में इंद्रावती नदी के सातधार जल प्रपात में एक 13 वर्ष का नाबालिग यश कुमार साहू निवासी धमतरी डूब गया है। गोताखोरों की टीम उसे ढूंढ रही है। अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यहां आया हुआ था, वहीं नहाने के दौरान हादसा हुआ है। जिस जगह नाबालिग डूबा है वहां इंद्रावती नदी के पानी से ही जल प्रपात बना है। फिलहाल पानी का बहाव कम है, लेकिन गहराई ज्यादा है। इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग यश कुमार साहू आज गुरुवार की सुबह दोस्तों के साथ 7 बजे बारसूर सातधार जलप्रपात पहुंचा था। जहां सभी नहाने के लिए पानी मे उतरे, जिसके बाद नाबालिग एका-एक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसे ढूंढने का प्रयास की गया लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद उसके साथ आए लोग पास में ही स्थित सीआरपीएफ 195 बटालियन के कैंप पहुंचकर डूबने की जानकारी दी गई। सूचना पर सीआरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही गोताखोरों को भी बुलाया गया।
दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि, नाबालिग के डूबने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है, तलाश जारी है। उसके साथ आए लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं।
