नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
रायपुर, 25 दिसंबर ।छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से ठंड से राहत है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में 28 दिसंबर के बाद से तेज ठंड बढ़ेगी।विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।बस्तर संभाग के कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा ने बताया कि एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिण पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिण आंध्र प्रदेश – उत्तर तमिलनाडु के तट पर स्थित है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में सुबह का सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र आज, 24 दिसंबर को 0830 बजे उसी क्षेत्र में बना हुआ है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण अब औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे उसी क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में कमज़ोर होने की संभावना है।विभाग के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है।पिछले दिनों प्रदेश में सबसे ठंडा सूरजपुर रहा, जहां 10.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा तापमान कांकेर में 28.9 डिग्री दर्ज किया गया है।
