वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Spread the love00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Spread the love00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Spread the love इंदौर, 4 अक्टूबर 2026। लाभगंगा...
Spread the loveरायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
जांजगीर -चांपा/रायपुर, 21 दिसंबर । जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में आज सुबह यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर की ओर जा रही यात्री बस की एक टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा नवागढ़ थाना क्षेत्र के राछाभाटा के पास हुआ।हादसे में बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं।
नवागढ़ थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस शुक्ला ट्रेवल्स की है।हादसे के वक्त बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे। नवागढ़ बस स्टैंड से शुक्ला बस जांजगीर आ रही थी। वहीं, जांजगीर की तरफ से टैंकर नवागढ़ की ओर जा रहा था। तभी राछा चौक के पास टैंकर के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। वहीं, टैंकर को लेकर चालक भागने की कोशिश कर रहा था। मगर रफ्तार कम नहीं होने के कारण चौक से 300 मीटर की दूरी पर जाकर पलट गया। जिससे टैंकर के चालक को भी चोट आई है। सभी का उपचार सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में जारी है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जांच पड़ताल कर रही है, टैंकर को जब्त किया है। उसका ड्राइवर फरार है। घायलों को सीएससी नवागढ़ में भर्ती कराया गया है।मामले में पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है।
