राशिफल : 05 अक्टूबर, 2026
Spread the love राशिफल : 05 अक्टूबर, 2026...
Spread the love राशिफल : 05 अक्टूबर, 2026...
Spread the love मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने के...
Spread the love कानपुर, 03 अक्टूबर । सेवा...
इंदौर। सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश अवॉर्ड का आयोजन 22 दिसंबर को होगा। इस कार्यक्रम में इंदौर के टॉप आईटी और स्टार्टअप कंपनियों के फाउंडर्स के साथ-साथ उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने स्टार्टअप क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
यह सम्मान समारोह वर्की द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें इन्वेस्ट इंदौर और संसद सेवा संकल्प सहयोगी भागीदार हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू होंगे। उनके साथ सांसद शंकर लालवानी, आईएएस अधिकारी संजय दुबे, और आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर प्रो. हिमांशु राय उपस्थित रहेंगे।
ये सभी प्रमुख हस्तियां स्टार्टअप के संस्थापकों को सम्मानित करेंगी।
इस आयोजन का उद्देश्य मध्य प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के नवाचारों को प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम विवरण: तिथि: 22 दिसंबर स्थान: इंदौरय
ह आयोजन इंदौर के स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक प्रयास है।
