मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
Spread the loveबस्तर-सरगुजा के दुर्गम अंचलों में आवागमन...
Spread the loveबस्तर-सरगुजा के दुर्गम अंचलों में आवागमन...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक...
Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली...
नई दिल्ली, 20 दिसंबर । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दस दिन में छठी बार द्वारका सेक्टर-3 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) समेत तीन स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। हालांकि अब तक की जांच में कहीं भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
दमकल विभाग के अनुसार, आज सुबह पीसीआर और उसे इस आशय की पहली कॉल सुबह करीब 5ः02 बजे द्वारका सेक्टर-3 स्थित स्कूल से मिली।तत्काल दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम पहुंची और एहतियातन स्कूल को खाली कराया गया।
इसी बीच आठ बजे द्वारका रावता मोड़ के पास सुरक्षा एजेंसियों को न्यू कृष्णा मॉडल स्कूल और 8ः40 बजे पश्चिम विहार ए-1 स्थित विशाल भारती स्कूल को भी ऐसा ही ई-मेल प्राप्त हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि द्वारका सेक्टर-3 वाले स्कूल की कॉल को 8ः35 बजे हॉक्स कॉल करार दिया गया। बाकी स्कूलों में सघन जांच चल रही है।
