सेवा संकल्प अभियान के तहत खजूरी पंचायत के बारिया एवं बिड़ फलिया में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान के तहत खजूरी...
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान के तहत खजूरी...
Spread the love पटना : वरिष्ठ पत्रकार एवं...
Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों...
बीजापुर, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर गुरुवार सुबह एनआईए ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि एनआईए को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों का नक्सलियों से संबंध है। एनआईए की टीम आज सुबह साढ़े 5 बजे जिले के भैरमगढ़, आवापल्ली और तर्रेम पहुंचकर कुछ लोगों के घरों में छापा मारा है, उनसे पूछताछ किया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
इससे पहले एनआईए की टीम ने नक्सल मामले में ही बीजापुर जिले से नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। संभवत : उसी के आधार पर आज छापा मारा गया है। यह माना जा रहा है कि कार्रवाई केंद्र सरकार के नक्सलवाद काे पूरी तरह से खत्म करने के लिए तय की गई समय सीमा मार्च 2026 का हिस्सा है।
उल्लेखनीय है कि एनआईए की टीम ने सप्ताहभर पहले सुकमा जिले में भी छापा मारा था। इसके अलावा सुकमा से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरि में भी छापेमार कार्रवाई की गई थी। वहीं नक्सल मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
