मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’...
Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन,...
रायपुर, 18 दिसंबर । चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने राजधानी रायपुर में बुधवार को सीयूसीईटी 2025 का लांच किया, इसके माध्यम से जो भी छात्र-छात्राएं इस यूनिवर्सिटी में स्कॉलशिप के माध्यम से पढ़ाई करना चाहते हैं वे 1000 रुपये ऑनलाइन फीस जमा कर 15 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पहले बैच का रजिस्ट्रेशन 31 मई और दूसरे बैच के लिए 15 जून से 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। किसी कारणवश छात्र पहली बार असफल हो जाता है उसके पास दूसरी बार परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए उक्त छात्र को 500 रुपये फीस और देनी होगी।
यह जानकारी बुधवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सलाहकार प्रोफ़ेसर (डॉ) आरएस बावा ने मीडिया कर्मियों के साथ चर्चा करते हुए प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। पत्रकार में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी आदिल युसुफ भट्ट तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ कैंपस के प्रभारी विकास पूरी भी उनके साथ थे।
बाबा ने बताया कि इस वर्ष चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने छात्रवृत्ति के लिए 210 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है,यदि होनहर छात्र मिलते रहेंगे तो छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई भी जा सकती है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली कैंपस के लिए 170 करोड़ और लखनऊ कैंपस के लिए 40 करोड़ रुपये शामिल हैं। राजधानी रायपुर के जो छात्र इस यूनिवर्सिटी में अध्ययन करना चाहते है वे शंकर नगर स्थित टर्निंग पाइंट के स्क्वायर में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
प्रोफ़ेसर (डॉ) आर एस बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अपने यहां संचालित रोजगारपरक पाठ्यक्रम, दक्ष फैक्लिटी, अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली की उपलब्धता की वजह से छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में अपना एक अलग मुकाम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हासिल किया है। यही वजह है कि आज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दूसरे राज्यों से छात्र पढ़ने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ से 750 छात्र-छात्राएं फिलहाल इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं जिनमें राजधानी रायपुर से 350 से अधिक छात्र शामिल हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में विभिन्न शैक्षणिक धाराओं में छत्तीसगढ़ के 750 छात्र-छात्राएं वर्तमान में पढ़ाई कर रहे है जिनमें 434 छात्रों में से 98 छात्रों को प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों से नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं जबकि 21 छात्रों को अनेक नौकरियों के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें छत्तीसगढ रायपुर दुर्ग और बिलासपुर के छात्र शामिल हैं।
प्रोफ़ेसर (डॉ) आर एस बावा ने कहा, “यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (यूआईटीएचएम) में बीएससी होटल एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के छात्र यतीश कुमार चंदर, बीटेक सीएसई के छात्र यश वर्मा, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायो-टेक्नोलॉजी (यूआईबीटी) में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा अल्पना सिंह और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिजनेस (यूएसबी) में एमबीए की छात्रा प्रियंका सहित कई अन्य छात्रों को शीर्ष ब्रांडों से नौकरी की पेशकश मिली है।”
