मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान में जनसेवा का संदेश
Spread the loveमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा...
Spread the loveमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा...
Spread the loveकरीब 60 लाख रुपए के सहायक...
Spread the loveगोवर्धनपुर पुल, मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन...
रायगढ़, 18 दिसंबर । सड़क हादसे में पैर गंवाने के बाद भी पढ़ लिख कर शिक्षक बनने के जज्बे ने सुखदेव राठिया को स्कूल से कॉलेज तक तो पंहुचा दिया लेकिन कॉलेज की दूरी तय करने में आ रही समस्या को देखते हुए उसने बुधवार को कलेक्टर से ट्राई मोटरसायकिल दिलवाने की गुहार लगाई है l
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुस्कटी के रहने वाला सुखदेव राठिया वर्ष 2014 के एक सड़क हादसे में दोनों पैर गंवा चुका है l पैर नहीं होने के बावजूद कभी परिजन तो कभी किसी दोस्त के सहारे उसने पढ़ाई जारी रखते हुए स्कूली शिक्षा पूरी कर ली है l वर्तमान में लैलूंगा के कॉलेज में सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है l चूंकि उसके गांव से लैलूंगा की दुरी 30 किलोमीटर है लिहाजा अब उसे आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l शिक्षक बनने का सपना देख रहे सुखदेव ने बताया कि ट्राई मोटरसाइकिल मिलने से उसकी आवाजाही आसान हो जाएगी। वह इस मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर सुखदेव ने आज कलेक्टर को आवेदन देकर ट्राई मोटरसाईकिल दिलाने की मांग की है l इस पर रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आश्वासन दिया कि जब ट्राई मोटरसाइकिल योजना के तहत वाहन उपलब्ध होगा तो सुखदेव को प्राथमिकता से दी जाएगी।
