कांकेर, 17 दिसंबर । जिले के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज मंगलवार काे होने वाली वार्डों के आरक्षण की प्रकिया स्थगित कर दी गई हैं। यह प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। आरक्षण की प्रकिया, कांकेर नगर पालिका सहित जिले के 4 नगर पंचायतों के वार्डों का होना था। लेकिन अब आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर को होगी, यह सूचना कांकेर कलेक्टर कायार्लय से जारी की गई है।
