जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक...
Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली...
Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...
बीजापुर, 17 दिसंबर । भैरमगढ़ विकासखंड के भटवाडा आवासीय विद्यालय में कक्षा चौथी में अध्यनरत टांकेश्वर नाग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। भटवाडा आवासीय विद्यालय के अधीक्षक यसदेव कश्यप ने बताया कि, सोमवार को अचानक टांकेश्वर नाग की तबियत ख़राब होने से उसे स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में उपचार के लिए भर्ती किया गया। भैरमगढ़ अस्पताल मे डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया। उन्हाेंने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत और ज्यादा बिगड़ने के कारण तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां रात भर इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 7 बजे के छात्र टांकेश्वर नाग की मौत हो गई।
अधीक्षक यशदेव कश्यप ने बताया कि, जिस बालक की मौत हुई है, उसे दिल की बीमारी थी। भटवाडा आवासीय विद्यालय के छात्रों के मुताबिक, मृतक छात्र टांकेश्वर नाग की तबियत कभी-कभी ख़राब होती रहती थी। साेमवार को उसकी तबियत कुछ ज्यादा खराब होने पर उसे भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया था।
