छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
रायपुर, 17 दिसंबर । रायपुर प्रेस क्लब, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ आयुर्वेद तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 19 दिसंबर, गुरुवार को 12 बजे से नवम् आयुर्वेद दिवस के अवसर पर “देश का प्रकृति परीक्षण” शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जुड़े शिक्षकों, चिकित्सकों एवं छात्रों द्वारा मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से पत्रकारों और उनके परिजनों का आयुर्वेदीय सिद्धांत अनुसार प्रकृति (वात-पित्त-कफ) परीक्षण किया जाएगा। प्रकृति परीक्षण के उपरांत तुरंत डिजिटल प्रकृति कार्ड प्रदान किया जाएगा। महत्वपूर्ण यह कि जिन पत्रकारों का प्रकृति परीक्षण किया जाएगा, उनके मोबाईल एप्लिकेशन पर विभिन्न ऋतुओं में स्वस्थ रहने हेतु आवश्यक आयुर्वेदीय आहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, परहेज एवं स्वास्थ्य से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण परामर्श प्राप्त होगा।
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव डॉ. वैभव शिव पाण्डेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई एवं संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी ने सभी सदस्यों से इस जनकल्याणकारी योजना का सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।
