हम जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the love नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय...
Spread the love– मुख्यमंत्री ने हिंदू इकोनॉमिक फोरम...
वन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का किया जा रहा है आयोजन
बालोद, 15 दिसम्बर 2024
छत्तीसगढ़ सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बालोद द्वारा 9 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वनमंडलाधिकारी श्री बी.एस.सरोटे ने बताया कि बालोद वनमंडल के वनपरिक्षेत्र अंतर्गत बालोद, बरही, हर्राठेमा, गुरूर, बड़भूम, लोहारा, गैंजी, चिखली, लोहारटोला, माटरी, दल्लीराजहरा, घोटिया, कुसुमकसा, डौण्डी, ढोरीठेमा, कुंआगोंदी में वन चैपाल का आयोजन कर सुशासन की एक वर्ष की उपलब्धि थीम के तहत वन विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं यथा तेंदूपत्ता संग्राहकों हेतु प्रति मानक बोरा वृद्धि राशि, किसान वृक्ष मित्र योजना, वन प्रबंधन समिति के माध्यम से व्यक्ति विकास, सशक्तिकरण रोजगारमूलक कार्य, वन अधिकार पत्रों का वितरण, स्व-सहायता समूहों के आय सृजन के संसाधन, एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण, वन्यप्राणी संरक्षण, संवर्धन तथा आर्थिक सहायता अनुदान (मुआवजा), लघु वनोपज प्रसंस्करण, विपणन के तहत लघु वनोपज उत्पादों के समर्थन मूल्य में वृद्धि के संबंध में प्रचार-प्रसार कर जानकारी प्रदाय किया गया। उक्त आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, शिक्षाविद, अधिनस्थ वन अमला आदि उपस्थित थे।
