ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…!!
Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड...
Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड...
Spread the loveधमतरी। जिले में डॉयल 112 के...
Spread the love यामी गौतम धर स्टारर फिल्म...
अवैध धान परिवहन का मामला, मंडी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
रायगढ़, 15 दिसम्बर 2024
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन एवं अवैध धान पर रोक लगाने हेतु चेक पोस्ट एवं जांच दल का गठन किया गया है। जिनके द्वारा नियमित रूप से सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 13 दिसम्बर को तहसील तमनार के हमीरपुर चेक पोस्ट ओडि़सा बार्डर पर 103 बोरी अवैध धान की जप्ती की गई। उक्त धान को ग्राम तिलाईपाली के विजय गुप्ता द्वारा ट्रैक्टर में लोड करके लाया जा रहा था। टे्रक्टर सहित धान को जब्ती कर हमीरपुर समिति को सुपुर्दगी दी गई और जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
