4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के...
Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर...
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
रायपुर, 14 दिसंबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थानांतर्गत रामेश्वर नगर में शुक्रवार देर रात पति ने पत्नी से विवाद हाेने पर घर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के पति व पत्नी काे घर से बाहर निकालते समय सिलेंडर फट गया, जिससे दाे आरक्षक व तीन अन्य भी घायल हाे गए। सभी घायलाें व पत्नी काे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बचाव कार्य के दौरान ही पति की जलने से मौत हो चुकी थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम बचाव करने के लिए पहुंची। पुलिस टीम महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया, जिससे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए। वहीं, इस हादसे में पति की जलकर मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर थाना पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची थी, जहां पति ने घर में आग लगा दी थी। पत्नी संध्या को बचाकर बाहर ले जाने के दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पेट्रोलिंग स्टाफ के दो आरक्षक, विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए, साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पति राजा राव (40 वर्ष) की आग में जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और घर के अंदर जाकर मृतक पति का शव बाहर निकाला। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
