उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
रायपुर, 14 दिसंबर । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वह छत्तीसगढ़ के तीन दिन के प्रवास पर रहेंगे। वो नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। साथ ही सुरक्षा व शांति से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह कानून व्यवस्था पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, 15 दिसंबर को जगदलपुर के सर्किट हाउस में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे एवं हिंसा का रास्ता छोड़, हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए लोगों से भी मिलेंगे। साथ ही, जगदलपुर में ही बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।
अगले दिन 16 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर में नक्सल अभियानों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिजनों व नक्सल हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद जगदलपुर में सुरक्षा कैम्प का दौरा एवं गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण कर जवानों के साथ भोजन करेंगे। शाम को शाह रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गृहमंत्री का यह दौरा प्रदेश की सुरक्षा स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
