राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता, 114 जेट पर बातचीत जारी
Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के...
Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के...
Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही...
Spread the loveभोपाल –मध्य प्रदेश में भारतीय जनता...
कोरबा/जांजगीर-चांपा, 13 दिसम्बर । जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई हैं। आज सुबह तेज रफ्तार कार ने माेटरसाइकिल सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई हैं। वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। माेटरसाइकिल सवारों को ठोकर मारने के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर ही घायल युवक की मदद की और अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार, हादसा पुटपुरा गांव में एनएच-49 पर हुआ है। तेज रफ्तार कार ने माेटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में सकरेली निवासी ईश्वर नारंग की मौत हो गई, वहीं बाराद्वार निवासी विनोद कुमार बाराद्वार दुर्घटना में घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक केटरिंग में काम करते थे। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
