PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम
Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान...
Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान...
Spread the love नई दिल्ली, 03 अक्टूबर ।...
Spread the love राजौरी, ०3 अक्टूबर । भारतीय...
धमतरी, 09 दिसम्बर 2024
कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के 4 मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। धमतरी तहसील के ग्राम भोथली के श्री अगेश्वर साहू की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती ईश्वरी साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह धमतरी के ग्राम पीपरछेड़ी की ओमलता यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री मिथलेश यादव, मगरलोड तहसील के ग्राम हरदी की कुमारी मयूरी की मृत्यु सर्पदंश से होने पर उनके पिता श्री राजेन्द्र कुमार और नगरी तहसील के ग्राम हिन्छापुर के युवराज नागे की मृत्यु पानी में डूबने की वजह से होने पर उनके पिता श्री संतोष कुमार नागे को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
