साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
काेरबा 7 दिसंबर । कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली में देर रात हत्या का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें पत्नी सतरूपा साहू की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
दर्री थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने बीती रात पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी , इसके बाद आराेपित ने अपने दोनों बच्चियों पर भी वार किया, जिससे एक बच्ची की हालत गंभीर है। युवक ने खुद भी अपना नस काट लिया है। वहीं खबर मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
