विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन
Spread the loveभजन संध्या और आतिशबाजी के साथ...
Spread the loveभजन संध्या और आतिशबाजी के साथ...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
नई दिल्ली, 04 दिसंबर । कोहराम मचा रहे वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) का चौथा चरण लागू है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को वायु प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट क्षेत्र में सुबह सात बजे एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13.05 डिग्री सेल्सियस रहा।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, सुबह सात बजे इंडिया गेट में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 169 (मध्यम श्रेणी ), आनंद विहार में 250 (खराब श्रेणी), अलीपुर में 198 (मध्यम श्रेणी), आया नगर में 164 (मध्यम श्रेणी), चांदनी चौक में 187 (मध्यम श्रेणी), द्वारका सेक्टर-8 में 248 (खराब श्रेणी), आईटीओ में 169 (मध्यम श्रेणी), गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 125 (मध्यम श्रेणी), वसुंधरा में 114 (मध्यम श्रेणी) और नोएडा के सेक्टर- 62 में 158 (मध्यम श्रेणी ) दर्ज किया गया।
