यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 02 दिसम्बर 2024
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए सहायता राशि मिलने के साथ ही आवास, गैस कनेक्शन और महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से हरिलाल केंवट और उनका परिवार बहुत ही खुश है। इन योजनाओं के लाभ के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। मरवाही विकासखण्ड के ग्राम चंगेरी निवासी हरिलाल केंवट गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार से हैं। लगभग छह माह पहले उन्हें मुंह में छाले की समस्या हुई। शुरुआत में मामूली छाले लग रहा था, लेकिन जैसे ही बिलासपुर सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मुंह का कैंसर है यह सुनते हरिलाल बेहद घबरा गए, कि मैं गरीब आदमी इसका इलाज कैसे करवा पाउंगा, फिर डॉक्टरों ने उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में बताया।
हरिलाल ने स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और इलाज के लिए 4 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत भी हुआ। हरिलाल का रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में निःशुल्क इलाज चल रहा है। उनका एक निश्चित अवधि में कीमोथेरेपी किया जा रहा है, वे अभी स्वस्थ हैं और सुखमय जीवनयापन कर रहे हैं। इतना ही नहीं हरिलाल को प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत हो गया है औैर पक्का मकान बनने का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन और महतारी वंदन योजना के तहत हर महिने एक हजार रूपए मिल रहा है। इन योजनाओं के लाभ से हरिलाल और उनका परिवार बहुत ज्यादा खुश है।
