प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
बलरामपुर, 30 नवंबर । जिले के रामानुजगंज तहसील ऑफिस में घूसखोरी का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तसीलदार के रीडर रामधाम यादव रिश्वत लेते हुए दिख रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रीडर रामधन यादव रामानुजगंज तहसील कार्यालय में कार्यरत है। रामधन मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 200 रुपये की मांग की थी। ग्रामीण ने 200 रुपये देने के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस मामले में हमारे प्रतिनिधि जब तहसीलदार मनोज पैकरा से बात करने की कोशिश की तब उनका फोन नहीं उठा। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक काेई कार्रवाई नहीं हुई है।
रामानुजगंज के एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने बताया कि वीडियो हमें भी प्राप्त हुआ है, जांच जारी है। इस मामले में शिकायतकर्ता कौन है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बाबू से बात हुई है उसने फीस लेने की बात कही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।
