साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
रायपुर, 30 नवंबर ।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज संगठन पर्व प्राथमिक सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता अभियान, व संगठनों चुनावों की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक संपन्न हुई। बैठक को प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी नरेश बंसल, चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सक्रिय सदस्यता अभियान प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने संबोधित किया।राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी नरेश बंसल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि राजनीतिक दल की मजबूती आधार बूथ होता है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा है कि अच्छा लीडर वही है जो नए नेता, नई टीम बनाकर संगठन को दें। नई टीम की कल्पना को बनाना है और सरकार को ताकत देना है। संगठन को ऊर्जा देना है। आप सबकी मेहनत और संगठन की ताकत से बनी सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरते हुए मोदी की गारंटी में किए बड़े वादों को पूरा कर दिया है और अन्य वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसढ़ प्रदेश ने केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गया सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारियों ने 86 दिनों में 60 लाख के सदस्य लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता बताती है कि जनता का विश्वास दिन प्रतिदिन भाजपा के ऊपर बढ़ता जा रहा है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि एंटी इनकंबेंसी अतीत की बात हो गई है जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है अब देश प्रोइनकमबेंसी देख रहा है।
राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी नरेश बंसल ने प्रजेंटेशन के माध्यम संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के अब तक पूरे देश भर में 11 करोड़ से ऊपर प्राथमिक सदस्य बने हैं। 5 नवंबर तक देशभर में 2 लाख 90 हजार सक्रिय सदस्यों की पहली सूची प्रकाशित की हुई। 22 नवंबर को जो कार्यशाला थी आंकड़े के अनुसार 6 लाख से अधिक भाजपा के सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 60 हजार सक्रिय सदस्य बने हैं और 81 हजार का लक्ष्य दिया है। किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती का आधार बूथ होता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता यही चुनाव जीतने का आधार है। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया करनी है। 5 दिसंबर तक हमको बूथ स्तर का चुनाव पूरा करना है। इसके बाद 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव भी संपन्न करना है।
