बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं गुरू घासीदास भवन का किया भूमिपूजन
हमर अस्पताल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के उन्नयन कार्य का किया लोकार्पण
रायपुर, 30 नवंबर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज शनिवार काे राजनांदगांव शहर के मोतीपुर में आयोजित जिलास्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं गुरू घासीदास भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 75 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं 10 लाख रुपये की लागत से गुरू घासीदास भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 37.17 लाख रुपये की लागत से बने हमर अस्पताल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आयुर्वेद में केवल इलाज प्रक्रिया नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति बीमार नहीं पड़े, इसकी व्यवस्था है। इसमें सभी प्रकार की दिनचर्या या ऋतुचर्या, योग, प्राणायाम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं आयुर्वेद के चिकित्सक है और जनसेवा की शुरुआत चिकित्सक के रूप में की। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में आयुष विभाग का गठन किया और आज छोटे-छोटे स्थानों में इस प्रकार के शिविर लग रहे हैं। आयुर्वेद के तहत शत-प्रतिशत गारंटी के साथ बिना किसी रिएक्शन एवं एलर्जी के इलाज होता है।
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि 25 लाख रुपये की लागत से मोतीपुर रेल्वे क्रांसिंग से लेकर मुक्तिधाम तक डामरीकरण, वार्ड नंबर 3 में मंगल भवन के लिए 25 लाख रुपये, बड़े तालाब के किनारे नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, सड़क किनारे पेवर ब्लॉक के लिए 11 लाख 50 हजार रुपये, फुलवारी पारा में नाली निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, वार्ड नंबर 8 की गलियों में सीसीरोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, मुक्तिधान में नाली निर्माण के लिए 38 लाख रुपये, मुक्तिधाम में बाउंड्री निर्माण के लिए 18 लाख रुपये और वार्ड नंबर 3 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, कोमल सिंह राजपूत, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
